फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Get rid of water logging in railway underbridge

रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से दिलाएं मुक्ति

Sat, 25 Jun 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Get rid of water logging in railway underbridge
फोटो-12- डीएम को ज्ञापन देने के दौरान मौजूद प्रधान व युवक। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भैसौंधा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग का अंडरपास आठ गांव के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। अंडरपास में बारिश का पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता है। कई बार एंबुलेंस भी घंटों फंसी रहती है। शनिवार को तहसील में डीएम के पास पहुंचे आठ गांवों के प्रधानों व ग्रामीणों ने समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन

शिवरामपुर, तरांव, भैसौंधा, गोबरिया बुजुर्ग, पथरौड़ी, बगलई, कल्ला, रैपुरवा माफी गांवों के प्रधानों और ग्रामीणों ने डीएम को अपनी व्यथा सुनाई। कहा कि भैसौंधा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाया गया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के समय पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। कई बार संबंधितों को अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया। मांग की कि अंडरपास के जलनिकासी की अविलंब व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निराकरण न होने पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। प्रधान प्रियंका जायसवाल, केदारनाथ गुप्ता, प्रभावती, देवराज, विजय सिंह, राम नारायण, रामा देवी, रामआसरे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed