फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gayatri Shakti cleansing campaigns of the galaxy

गायत्री शक्तिपीठ का मंदाकिनी सफाई अभियान शुरू

Mon, 18 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 18 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Shakti cleansing campaigns of the galaxy
सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला
गायत्री शक्तिपीठ के मंदाकिनी स्वच्छता अभियान का शुभारंभ सोमवार को नमामि गंगे परियोजना के निदेशक हरिहर मिश्रा ने किया। इस दौरान निदेशक ने स्वयं सेवकों के साथ नदी की सफाई भी की। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी की स्वच्छता और आवश्यकता की पूर्ति के लिए नगर पालिकाओें के प्रस्ताव आते ही नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि इस सफाई अभियान में भरतघाट से रामघाट के अंतिम छोर तक मंदाकिनी की पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य गायत्री परिवार का है। जिसमें उन्होंने दैनिक भत्ते पर दस लोगों को भी रखा है जो नदी से निकाले गए कचरे को घाट से बाहर लाएंगे। इस दौरान हुए सफाई अभियान में गायत्री परिवार के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना कामता इकाई के स्वयं सेवक, मंदाकिनी से जीविका चलाने वाले केवट, पुरोहित एवं स्थानीय समाजसेवी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed