फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gangwar killed the gangster and buried him on the ground

गैंगवार में सरगना को मार जमीन पर गाड़ दिया

Thu, 01 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Gangwar killed the gangster and buried him on the ground
चित्रकूट। मध्यप्रदेश पुलिस ने दस हजार के इनामी अर्जुन गैंग के बदमाश राकेश कुमार को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से तीन बंदूकें और 12 कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश ने खुलासा किया कि उसने छह माह पहले बीस हजार के इनामी बदमाश व गैंग सरगना अर्जुन को मारकर जंगल में दफना दिया था।
विज्ञापन

सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को देवली गांव निवासी राकेश कुमार को मध्य प्रदेश क्षेत्र के ही जंगल से पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर डाकू के घर के पास ही तीन बंदूकें और 12 कारतूस बरामद हुए हैं। इस पर दस हजार का इनाम घोषित है। पूछताछ में बताया कि वह डाकू अर्जुन सिंह गैंग का सदस्य रहा है। बताया कि मनमुटाव होने पर उसने साथी कमलेश आरख के साथ मिलकर गैंग सरगना अर्जुन सिंह परिहार की 23 जनवरी 2021 को हत्या कर दी और उसका शव बांदा के जंगल में गाड़ दिया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बांदा के एसपी को इसकी सूचना दे दी गई है और जंगल में शव की तलाश कराई जा रही है। उधर, डाकू राकेश को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड मांगी है। डाकू अर्जुन सिंह के गैंग में चार या पांच बदमाश हैं। मूल रूप से गैंग सरगना अर्जुन बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के तेरा मोहटा गांव का निवासी था। यह डाकू ज्ञान सिंह का भाई है, जो ठोकिया गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन भी डाकू ठोकिया गैंग में कुछ दिनों रहा, लेकिन ठोकिया की मौत और भाई ज्ञान सिंह के जेल जाने के बाद से कुछ लोगों के साथ छिटपुट वारदात करने लगा। इसके खिलाफ मप्र क्षेत्र में कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पूर्व ही इस गैंग के खास मददगार को मझगवां पुलिस ने पकड़ा था, जो थाने से फरार हो गया था। हालांकि दो दिन बाद ही उसे पकड़ लिया। जानकारी के बाद इस गैंग के राकेश व कमलेश की तलाश शुरू हुई तो पता चला कि दोनों हैदराबाद भाग गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed