फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gallery of Lord Shri Ram's pictures should be made at the station

रेलवे स्टेशन में भगवान श्रीराम के चित्रों की बनाई जाये गैलरी

Sun, 14 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gallery of Lord Shri Ram's pictures should be made at the station
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते भारत सरकार के रेलवे परामर्शदात्री सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंहके ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रेलवे बोर्ड परामर्शदात्री सदस्य व प्रदेश सरकार के श्रम आयोग के सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह ने चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर भगवान श्रीराम की झांकी की गैलरी बनाने और सुंदरीकरण कराने पर रेलवे अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेशन के कार्यालय, स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधाओं को देखा। यात्रियों से जानकारी भी ली। बताया कि चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण अपेक्षा के अनुसार नहीं किया गया है। इस स्टेशन का सुंदरीकरण और यात्रियों की सुविधा जरूरी है। यहां भगवान श्रीराम की गैलरी बनाई जाए, जिसमें श्रीराम की झांकियां व पर्यटन स्थान के चित्र लगाये जाये। इस मौके पर रेलवे स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाल श्रमिकों को शिक्षित बनाकर देंगे रोजगार
रेलवे बोर्ड के परामर्शदात्री सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रमिकों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। हर मंडल में अटल बिहारी आवासीय महाविद्यालय खोला जा रहा है, जिसमें बाल श्रमिकों को शिक्षित कर रोजगार दिया जायेगा। यदि किसी श्रमिक की दुर्घटना से मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को पांच लाख रुपये सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। श्रमिक के बच्चों को पढ़ने के लिए धनराशि दी जाती है। श्रमिक की पत्नी को बच्चा होने पर 25 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed