फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Freedom sought to sell herbs in the open market

लघुवनोंपज व जड़ीबूटी खुले बाजार में बेंचे जाने की आदिवासीयों ने मांगी आजादी

Fri, 13 Aug 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Freedom sought to sell herbs in the open market
कल्याण केंद्र मानिकपुर में हमारे जगदेवराम पुस्तक का विमोचन करते जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ? - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। स्थानीय कल्याण केंद्र में शुक्रवार को हमारे जगदेव राम के जीवनवृत्त पर आधारित पुस्तिका का प्रयागराज के कोरांव विधायक राजमणि समेत अन्य पदाधिकारियों ने विमोचन किया। इस दौरान लघुवनोपज व जड़ी बूटी को खुले बाजार में बेचे जाने की स्वतंत्रता को लेकर कोल आदिवासियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। प्रयागराज के कोरांव विधानसभा से विधायक राजमणि कोल को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

वनवासी कल्याण केंद्र में आयोजित हमारे जगदेव राम के जीवनवृत्त पर लिखी पुस्तिका के विमोचन के दौरान संजय कुमार ने मंच से जोर देकर लघुवन उपज प्रकरण को उठाया। कहाकि किसान देश के किसी भी कोने में खुले बाजार व मंडियों में अपना अनाज बेंच सकते है तो फिर कोल आदिवासियों को अपना उपज वन निगम क्रय केंद्रों में बेचे जाने को बाध्य क्यों किया जा रहा हैं। इन्हें भी इनका हक व आजादी मिलनी चाहिए। वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के अध्यक्ष शिवपूजन कोल ने कहा कि दो दशक से कोल आदिवासी समाज लघुवनोपज पर अपना हक पाने के लिए संघर्ष कर रहा हैं। बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा पूर्व में कई पत्र प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल व उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा गया हैं। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्र, अध्यक्ष नगर पंचायत विनोद द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य शिव औतार त्रिपाठी, जगदीश गौतम, सत्येंद्र मिश्रा, जितेंद्र मोहन शुक्ला, सूरजदीन, विनय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed