{"_id":"66ef0527f9f5da3fe8063c52","slug":"four-people-including-a-girl-died-due-to-fever-and-stomach-ache-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109708-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार और पेट दर्द से बच्ची समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार और पेट दर्द से बच्ची समेत चार की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। इन दिनों बुखार और पेटदर्द का प्रकोप है। रोजाना सैकड़ों लोग अस्पताल में इलाज कराने आ रहे हैं। शनिवार को बुखार से बच्ची, प्राइवेट कर्मी समेत चार लोगों की मौत हो गई।
बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है। शनिवार को सुबह रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा गांव निवासी भारत कुमार की चार वर्षीय बेटी राधिका की बुखार से हालत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान मौत हो गई। बांदा जिले के बिसंडा थाने के अमलोहरा गांव के गंगा (70) को बुखार होने पर शुक्रवार की शाम बेटा अवधराज जिला अस्पताल लेकर आया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में डाॅक्टर ने मृत होने की पुष्टि कर दी। बेटे ने बताया कि तीन-चार दिनों से बुखार आ रहा था।
उधर, कोतवाली कर्वी के कंठीपुर गांव के शिवमंगल ने बताया कि बेटा राम कुमार (34) दिल्ली में साले प्रेमचंद्र के साथ रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुखार होने पर वह ट्रेन से घर आ रहा था। शनिवार को भरुआ सुमेरपुर के पास हालत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर शव उतारकर रेलवे पुलिस ने पंचनामा किया।
विज्ञापन
उधर, सिंचाई विभाग में प्राइवेट काम करने वाले अतर्रा निवासी राजकिशोर को दो दिन से बुखार और पेटदर्द की शिकायत थी। शनिवार को विभाग के कुछ इंजीनियर प्रयागराज ले गए। इलाज के दौरान मौत हो गई। सिंचाई विभाग के इंजीनियर व कर्मचारियों ने गहरा शोक जताया।