फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four new buses will make the journey easier for villagers in 300 villages.

Chitrakoot News: चार नई बसों से 300 गांवों के ग्रामीणों की राह होगी आसान

Sun, 31 May 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four new buses will make the journey easier for villagers in 300 villages.
चित्रकूट। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना से शनिवार को चित्रकूट डिपो से चार नई ग्रामीण बस सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इन बसों के संचालन से पहाड़ी, कर्वी, मानिकपुर, रामनगर और मऊ ब्लॉक के 300 से अधिक गांव सीधे जिला मुख्यालय और प्रमुख बाजारों से जुड़ाव हो सकेगा।
विज्ञापन




ग्रामीणों को अभी तक निजी या डग्गामार वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था। न बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित, नियमित और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय, तहसील और बाजारों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पहली बस चित्रकूट से पहाड़ी, सेमरवार, गनीवा, राजापुर होते हुए चिल्लीमल बांगर तक 82 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दूसरी बस चित्रकूट से मानिकपुर क्षेत्र के इटवा डुड़ैला तक 102 किलोमीटर लंबे मार्ग पर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बस पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जोड़ते हुए 56 किमी के मार्ग पर चलेगी। वहीं चौथी बस कोटा कदैंला से मऊ मुस्तकिल तक 71 किमी की दूरी तय कर ग्रामीण अंचलों को जोड़ने का काम करेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सीडीओ डीपी पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed