फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four miscreants who looted a cement laden trailer were caught

Chitrakoot News: सीमेंट लदा ट्रेलर लूटने वाले चार बदमाश दबोचे

Sun, 23 Jun 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants who looted a cement laden trailer were caught
चित्रकूट। एसपी आवास से कुछ दूर नो इंट्री एरिया से सीमेंट लदा 22 पहिया ट्रेलर (ट्रक) लूटने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया है। चारों कौशांबी जिले के हैं। तीन अन्य बदमाश फरार हैं। लुटेरों के कब्जे से ट्रेलर के अलावा कार, मोबाइल व तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागृह में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून को नो इंट्री स्थल सोनेपुर के पास से लुटेरों ने रात में खलासी को बंधक बना लिया और सीमेंट लदा ट्रेलर लूट ले गए थे। ट्रेलर मालिक सतना संग्राम काॅलोनी के हरिओम गुप्ता ने कोतवाली कर्वी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खलासी को कौशांबी के पास छोड़कर लुटेरे भागे थे।
विज्ञापन

एसओजी व कोतवाली पुलिस जांच कर रही थीं। पता चला कि राजापुर होते हुए ट्रेलर ले जाया गया है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने पहाड़ी की ओर आ रहे कार सवार मोहम्मदपुर असवा कौशांबी निवासी राधे उर्फ फुल्लू व लैनाबाबा दरगाह नई बाजार भरवारी कौशांबी निवासी जाकिर को पकड़ लिया। राधे के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर बताया कि दोस्तों के साथ सोनेपुर नो इंट्री स्थान से खलासी को पीटकर ट्रेलर की चाबी ले ली ट्रेलर कौशांबी के मेलाबात के मैदान के पीछे खड़ा किया है। ट्रेलर बरामद करने गई पुलिस ने वहां से असवा जिला कौशांबी निवासी राधेश्याम व अनिकेश को भी पकड़ लिया। हालांकि असवा निवासी नीलू, अली व प्रसादे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। ट्रेलर के अलावा वारदात में प्रयुक्त कार, तमंचा, दो कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है। मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पुरस्कृत किया है। राधे उर्फ फुल्लू, राधेश्याम व जाकिर के खिलाफ कौशांबी के कोखराज थाना में गैर इरादतन हत्या, तस्करी व लूट के मामले दर्ज हैं। अंकेश के खिलाफ अभी यही मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed