{"_id":"670ebbe11bbd02e5a60da404","slug":"four-lane-construction-work-till-devangana-airport-stopped-for-one-year-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-110272-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: देवांगना एयरपोर्ट तक बन रहे फोरलेन का काम एक साल से रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: देवांगना एयरपोर्ट तक बन रहे फोरलेन का काम एक साल से रुका
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पटेल तिराहे से लेकर देवागंना एयरपोर्ट तक बनने वाले फोरलेन का कार्य एक साल रुका पड़ा है। सात किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़क के दोनों ओर भूमि अधिग्रहण के लिए एक अरब रुपये भी मंजूर हो चुके हैं। काम रुका होने के पीछे जिम्मेदार कभी बिजली तो कभी वन विभाग को दोषी ठहरा रहे हैं।
सरकार की योजना में नाबार्ड के सहयोग से फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 140 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिसमें अधिग्रहण मेंं मुआवजा के लिए एक अरब मंजूर भी हो चुके हैं। मंजूरी मिलने के बाद सितंबर 2023 में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। देवांगना हवाई पट्टी व मध्यप्रदेश सीमा तक बनने वाले फोरलेन मार्ग की लंबाई 7.6 किलोमीटर है। इसमें लोगों की जमीन के समय भवन भी आ रहे हैं। करीब एक अरब की धनराशि मुआवजे पर खर्च होनी है। इसके लिए भूमि का अधिग्रहण भी किया जाना है। फोरलेन में पटेल चौराहा से लेकर सोनेपुर तक करीब दो किमी बस्ती है। इस मार्ग में कलक्ट्रेट विकास भवन, जिला अस्पताल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी है।
बिजली के खंभे हटाए नहीं गए
चित्रकूट। सड़क चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों को वन निगम ने काट दिया है लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक खंभों को शिफ्ट नहीं किया है। कई बार बिजली के खंभे हटाने के लिए कहा गया। इसके बाद भी नहीं हटाए गए। हालांकि नए बिजली के खंभे आ चुके हैं जो सड़क किनारे पड़े हैं।
विज्ञापन
सड़क के चौड़ीकरण का हो रहा विरोध
चित्रकूट। सड़क के निर्माण कार्य में भूमि क्रय भी की जा रहा है। जिसमें चित्रकूट इंटर कॉलेज की भूमि भी इसी रास्ते में पड़ रही है। कॉलेज के प्रबंधक पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान का कहना कि शहर के प्रमुख बाजार में बनी सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसमें कॉलेज की भूमि भी ली जा रही है। कई व्यापारियों की सड़क किनारे दुकानें भी बनी है। जिनके गिराने से उनका व्यवसाय बंद हो जाएगा।
देवांगना घाटी की ओर से काम शुरू किया गया था। बिजली के पोल नहीं हटाने व भूमि क्रय की प्रकिया पूरी नहीं होने के कारण काम रुका पड़ा है। अधिग्रहण का काम चल रहा है लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा भी हो गया है। मुआवजा हालांकि अभी किसी को नहीं दिया गया है अधिग्रहण करने वालों के कागजात की जांच कराई जा रही है।
संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग