{"_id":"65a1af9741841e5219013336","slug":"four-including-bjp-leader-named-in-murder-of-young-man-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4291-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: युवक की हत्या में भाजपा नेता समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: युवक की हत्या में भाजपा नेता समेत चार नामजद
विज्ञापन
सरैंया/मानिकपुर (चित्रकूट)। संदिग्ध हालात में युवक की मौत पर परिजनों ने थाने में चार नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में दो भाजपा नेता शामिल हैं।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा गांव निवासी अवधेश द्विवेदी (38) की गुरुवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शुक्रवार को भाई रावेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने मानिकपुर थाने में प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता अरुण सिंह मंटू, भाजपा नेता धरमवीर, मनीष, अर्जुन सिंह और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें अर्जुन सिंह जिला पंचायत सदस्य का पति है।
तहरीर में बताया कि अवधेश अपने घर में था। उसे प्रधान प्रतिनिधि भाजपा नेता अरुण सिंह बाइक से ले गया। इसके बाद अन्य साथियों के साथ हत्या कर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
चर्चा है कि गांव के पुरवा में भर्ता-रोटी का प्रोग्राम था। अवधेश देसी घी लेने के लिए कुम्हारन पुरवा गया था। वहां अचानक हालत बिगड़ गई। एक युवक ने उसे उठाकर चारपाई पर लेटाया था। जानकारी होने पर नामजद लोग वहां पहुंचे। कुछ मिनट में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मामला स्पष्ट होगा कि अवधेश की मौत कैसे हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि दो डॉक्टर के पैनल से वीडियो रिकार्डिंग कराकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।