फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four claimants return from Sadar Karvi, Pahari Block

सदर कर्वी, पहाड़ी ब्लाक से चार दावेदारों की नाम वापसी

Fri, 09 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four claimants return from Sadar Karvi, Pahari Block
चित्रकूट। जिले के पांच ब्लाकों में दो ब्लाकों में सपा-भाजपा के बीच टक्कर व एक ब्लाक में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के मध्य घमासान रहेगा। जबकि दो ब्लाकों में निर्विरोध भाजपा के प्रत्याशी तय होंगे। चार प्रत्याशियों ने पर्चा वापस कर लिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि नामांकन के दिन घमासान के बीच पर्चा दाखिल किया गया। मऊ ब्लाक से सुशीला देवी के विरोध में किसी ने पर्चा नहीं भरा। इसी प्रकार रामनगर में गंगाधर मिश्रा के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं आया। जिससे इन दोनों ब्लाकों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध तय हैं। कर्वी ब्लाक से चार प्रत्याशियों में भाजपा से गोमती देवी, सपा से ममता सिंह, रामदुलारी, माया देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। शुक्रवार को रामदुलारी व माया देवी ने नाम वापस कर लिया है। ऐसे में अब ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा और भाजपा में सीधी टक्कर होगी। इसी प्रकार पहाड़ी ब्लाक में निर्दल प्रत्याशी हरिवल्लभ पांडेय व भाजपा समर्थित उम्मीदवार अरुणा सिंह ने नाम वापस ले लिया है। जिससे भाजपा प्रत्याशी सुशील द्विवेदी मैदान में है। इनकी सीधी टक्कर निर्दल प्रत्याशी प्रिया पांडेय से होगी। मानिकपुर ब्लाक में कोई नाम वापस न होने के चलते सपा के उम्मीदवार अवधेश त्रिपाठी व भाजपा के अरविंद मिश्रा के बीच घमासान होगा। आज शनिवार को तीन बजे तक मतदान होने हैं। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना कार्य होगा। इसके बाद ब्लाक प्रमुख के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

नाटकीय तरीके से नाम वापस लिया
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक प्रमुख के लिए भाजपा की घोषित प्रत्याशी पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. जयविजय सिंह की बहू अरूणा सिंह ने नाटकीय तरीके से नाम वापसी की और फिर पूर्व कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन सुशील द्विवेदी को पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ऐसे में सुशील को मनचाही मुराद मिल गई है क्योंकि वह पहले से ही इस चुनाव को लड़ना चाहते थे और पार्टी से टिकट भी मांगा था। उनका कड़ा मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी से होगा। कुछ ऐसी ही मानिकपुर का चुनाव सपा के अवधेश त्रिपाठी व भाजपा के अरविंद मिश्रा के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed