{"_id":"699b4151c4d95a511a0fa665","slug":"former-headman-dies-after-being-crushed-between-a-jcb-and-a-tractor-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127448-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जेसीबी और ट्रैक्टर के बीच दबकर पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जेसीबी और ट्रैक्टर के बीच दबकर पूर्व प्रधान की मौत
Sun, 22 Feb 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 22सीकेटीपी 22 सलीम पूर्व प्रधान, फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही गांव में रविवार को नाली खोदाई के दौरान पूर्व प्रधान मोहम्मद सलीम की जेसीबी और ट्रैक्टर के बीच दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बेटा ने जेसीबी चालक पर जानबूझकर बीच में दबाने का आरोप लगाया है।
पूर्व प्रधान के भतीजे मोहम्मद एहसान उर्फ शनि ने बताया कि रविवार को पूर्वांह करीब 11 बजे वह चाचा सलीम के साथ नाली खोदाई करा रहे थे। जेसीबी से मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाली जा रही थी। इसी दौरान चालक ने सलीम को जेसीबी और ट्रॉली के बीच दबा दिया। शोर मचाने के बावजूद चालक ने ध्यान नहीं दिया और सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सलीम दो बार प्रधान रह चुके थे। वर्तमान में उनकी बहू सहाना बेगम प्रधान हैं, जिनका कामकाज भी वही देखते थे।
चाचा के तीन बेटे मो. इकबाल, मोहम्मद शमीम, नौशाद सिद्दीकी, तीन बेटी सितारा, रुकसाना, शबीना हैं। जानकारी मिलते ही परिजनों का हाल बेहाल रहा। बेटा शमीम ने आरोप लगाया कि चालक ने जान बूझ कर पिता को जेसीबी व ट्राली के बीच में दबा दिया है। इससे पिता की मौत हुई है। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पूर्व प्रधान की मौत हो चुकी थी। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।