फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   For the first time in five years, the cold Jeth

Chitrakoot News: पांच साल में पहली बार ठंडा-ठंडा जेठ

Fri, 08 May 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 08 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
For the first time in five years, the cold Jeth
फोटो 07 सीकेटीपी-20-बारिश के बाद सुहावना मौसम। संवाद
चित्रकूट। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक सूरज की तपिश और बढ़ते तापमान से परेशान रहे चित्रकूटवासियों को मई में मौसम ने बड़ी राहत दी है। जिले में पिछले पांच वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मई के पहले सप्ताह में लगातार बादल छाए रहे और बारिश के चलते तापमान सामान्य कम रहा।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 2021 के बाद यह पहली बार है, जब मई के शुरुआती दिनों में इतनी बारिश दर्ज की गई है। 2021 में मई के पहले सप्ताह में आठ दिन तक बारिश हुई थी और करीब 96 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद के वर्षों में मई का महीना लगभग सूखा और अत्यधिक गर्म रहा। इस वर्ष, मई के पहले सप्ताह में अब तक लगभग 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


लगातार बदलते मौसम के चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है। मौसम में आई इस नरमी से लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। हालांकि, इसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बदलते मौसम और अनपेक्षित बारिश से खरीफ की फसलों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

कुछ दिन और खराब रहेगा मौसम



मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में मई महीने में एक-दो दिन से अधिक बारिश नहीं हुई थी। अधिकांश बारिश 15 मई के बाद ही दर्ज की जाती रही है। परंतु, इस बार महीने की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 के बाद यह पहला मौका है जब मई के पहले सप्ताह में लगातार बारिश और ठंडी हवाओं का प्रभाव दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। शुक्रवार को भी जिले में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

----------



पांच वर्षों में मई का मौसम और बारिश का आंकड़ा वर्ष -बारिश -अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

2021 96 मिमी (8 दिन) 39- 25



2022 9.5 मिमी 41- 27

2023 3.5 मिमी 40- 25



2024 8.5 मिमी 38- 29

2025 25.5 मिमी 38- 26



2026 8 मिमी 37- 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed