फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   flud

Chitrakoot News: चित्रकूट में यमुना के बाढ़ से 12 गांवों का संपर्क कटा

Sun, 15 Sep 2024 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
flud
मऊ/राजापुर। (चित्रकूट)। यमुना का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचने से नदी किनारे के गांवों में पानी भरने लगा है। केंद्रीय जल आयोग राजापुर के अनुसार यमुना नदी का खतरे का निशान 92 है। यहां बाढ़ का पानी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है। रास्तों पर पानी भर जाने से समस्या हो रही है। जिला प्रशासन मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर रहा है।
विज्ञापन

यमुना नदी का जलस्तर दो दिन से लगातार बढ़ रहा है। जो खतरे के निशान से मात्र दो मीटर शेष रह गया है। 12 से अधिक गांव का संपर्क कट गया है। कई ग्रामीण बीच रास्ते में फंसे है। जो पानी कम होने का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन

ये गांव प्रभावित, यहां के स्कूल रहे बंद
मऊ क्षेत्र का मवई कला, बरवारा, परदवां, मडौर गांव सबसे अधिक प्रभावित है। मऊ से मवई कला गांव व परदवा मार्ग में पानी भर जाने से बरहा, कोटरा, घुरेटहा, बरियारी पाली, कनभै आदि गांवों में आपस में संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर क्षेत्र के राजापुर क्षेत्र के यमुना किनारे के गांव रीठी, भभेंट, केवटरहा, चिल्लीराकस, कनकोटा, भदेहदू, बेलास आदि गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed