फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Floods in the Mandakini and Bardaha rivers.

Chitrakoot News: मंदाकिनी और बरदहा नदी में बाढ़

Fri, 14 Aug 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 14 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Floods in the Mandakini and Bardaha rivers.
फोटो न- 14 सीकेटीपी आरोग्यधाम जाने वाले रास्ते पर बहती बाढ़। संवाद
चित्रकूट। मध्य प्रदेश क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी, पाठा क्षेत्र की बरदहा नदी और नालों में उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार देर शाम अचानक मंदाकिनी का जलस्तर तेजी से बढ़ा।
विज्ञापन

रामघाट की 12 सीढ़ियां पानी में डूब गईं और पानी दुकानों तक पहुंच गया। रामघाट की मुख्य सड़क पर लगभग एक फीट पानी बह रहा है। दुकानदार सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुट गए। बस्तियों में पानी घुसने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने तटीय इलाकों को अलर्ट किया है। रामघाट और आरोग्यधाम पुल पर पुलिस तैनात है। मंदाकिनी का पानी आरोग्यधाम के छोटे पुल के ऊपर से बहने के कारण यह मार्ग पूरी तरह बंद है। हालांकि रात में पानी उतरने लगा था।
विज्ञापन

मतगजेंद्र नाथ मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी, नाविक मूलचंद्र निषाद और दुकानदार राजू केशरवानी ने बताया कि मंदाकिनी नदी में पहली बार इतनी बाढ़ आई है। सुबह तक पानी कम नहीं हुआ तो श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। नाव बंद होने से व्यापार भी ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामघाट में दुकानों के शटर के नीचे तक पानी पहुंच गया है। दुकानदारों ने एहतियातन सामान हटा लिया है। कई दुकानदार पानी बढ़ने पर सामान समेटकर नाव में रखने की तैयारी में हैं। फिलहाल पानी ठहरा हुआ है लेकिन रात में बाढ़ की आशंका के चलते नाविक और दुकानदार रात भर जागकर निगरानी करेंगे।
------------
बरदहा नदी ने तोड़ा 10 गांवों का संपर्क
मानिकपुर क्षेत्र की पाठा में बरदहा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उफान के कारण आसपास के 10 से अधिक गांवों का आपस में संपर्क कट गया है। रानीपुर के रामलाल कोल, गिदुरहा के हरीशंकर और ऊंचाडीह के कमलेश सिंह ने बताया कि अचानक आई बाढ़ से दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई ग्रामीण बाजार करके फंस गए हैं। मानिकपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि बरदहा नदी के पास पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। लोगों को नदी के पास जाने से रोका जा रहा है।
------------
कारीबारह नाले पर लगा जाम :
मानिकपुर-सतना मार्ग पर कारीबारह नाला भी उफान पर है। नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इससे यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। वाहनों की लंबी कतार लग गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल पर बैरिकेडिंग कराने की मांग की है।

------------
खतरे के निशान से 0.55 मीटर नीचे मंदाकिनी
मंदाकिनी नदी में खतरे का निशान 126.5 मीटर है। जबकि मंदाकिनी 125.95 मीटर पर बह रही है। यानी खतरे के निशान से महज 0.55 मीटर नीचे है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सरकारी मशीनरी अलर्ट है।-एसके प्रसाद, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।

फोटो न- 14 सीकेटीपी आरोग्यधाम जाने वाले रास्ते पर बहती बाढ़। संवाद

फोटो न- 14 सीकेटीपी आरोग्यधाम जाने वाले रास्ते पर बहती बाढ़। संवाद

फोटो न- 14 सीकेटीपी आरोग्यधाम जाने वाले रास्ते पर बहती बाढ़। संवाद

फोटो न- 14 सीकेटीपी आरोग्यधाम जाने वाले रास्ते पर बहती बाढ़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed