फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five injured in three road accidents

Chitrakoot News: तीन सड़क हादसों में पांच घायल

Sat, 27 Jan 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 27 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five injured in three road accidents
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली अंतर्गत शंकर बाजार निवासी जागेश्वर प्रसाद (50) शुक्रवार की दोपहर को मुख्यालय से चित्रकूट बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह झांसी-मिर्जापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के नट बाबा के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार ने हेलमेट पहना था।
पहाड़ी कस्बा निवासी शुभम (20) व अक्षय (23) बाइक से कर्वी आ रहे थे। जैसे ही वह मुलायम नगर के पास पहुंचे तो सड़क पार कर रही महिला को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गिर पड़े। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना मड़ैयन निवासी राजकुमार (28) बाइक से मुख्यालय आ रहा था। जैसे ही वह देवांगना घाटी मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे हल्दीपुरवा निवासी बाइक सवार अशोक (23) से टक्कर हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अशोक को चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed