{"_id":"5eb2d2638ebc3e905018276d","slug":"five-in-police-custody-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5587776179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई संदिग्धों को पकड़ा लूट का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई संदिग्धों को पकड़ा लूट का मामला दर्ज
विज्ञापन
भाजपा संासद के पेट्रोल पंप से हजारों रुपये की लूट मामले में पुलिस टीम ने सक्रियता पांच संदिग्धों को पकड़ा गया है। वहीं, अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रैपुरा थाना पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
चोरों को पकड़ने के लिए शिवरामपुर, भरतकूप व सीतापुर चौकी क्षेत्र के कई गांव में पुलिस ने छापा भी मारा। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि मामले का खुलासा जल्द होगा, बरामद बाइक स्थानीय है। बाइक के मालिक से पूछताछ की जा रही है। उधर, फिलिंग स्टेशन के मैनेजर इंद्रराज सिंह की तहरीर पर थाने में अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई।
रैपुरा थानाक्षेत्र के बोडीपोखरी बरहट के पास स्थित भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल के पेट्रोल पंप शांतिदेवी फिलिंग स्टेशन से मंगलवार की देर शाम बाइक सवार आए और मैनेजर के पास रखा नोटों का बक्सा लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन
भागते समय ग्रामीणों के खदेड़ने पर एक बाइक गिरी लेकिन उसमें सवार दोनों युवक तमंचे लहराते हुए भाग गए थे। बरामद बाइक ही इस मामले के खुलासे के लिए अहम कड़ी बन गई है। देर रात को ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल घटना स्थल पहुंचे और थानाक्षेत्र की नाकाबंदी कर दो टीमों का गठन किया।