{"_id":"606da8418ebc3edc0649d2a3","slug":"fire-train-railway-station-grp-dfo-chitrakutt-news-knp6219993147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहिलपुरवा के जंगल में लगी रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिलपुरवा के जंगल में लगी रही आग
विज्ञापन
चित्रकूट के बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर लगी आग की जानकारी देता रेलवेकर्मी। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर(चित्रकूट)। बहिलपुरवा के रेलवे स्टेशन से सटे जंगल में लगी आग दूसरे दिन बुधवार को भी कई स्थानों में सुलगती रही। आग रेल लाइन तक न पहुंचे इसके लिए आरपीएफ की टीम निरंतर निरीक्षण कर रही हैं। रेलकर्मियों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास भी किया जा रहा है। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि रेलवे ट्रैक के पास की आग पर पूरी तरह से नियंत्रण है। वहीं, रानीपुर वन्य विहार की आग को बुझा लेेने का दावा वन विभाग की टीम ने किया है। पर मध्यप्रदेश के बरौंधा पहाड़ में दिनभर धुआं उठता रहा।
बताते चलें कि बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन के पास स्थित जंगलों में मंगलवार को भीषण आग लग जाने से आग रेलवे पटरी व सिग्गल के उपकरण तक पहुंच गई थी। जिससे दो ट्रेन प्रभावित हो गई थी। आग की वजह से चित्रकूट धाम व मानिकपुर रेलमार्ग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी एसके राठी के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया। बताया कि रेलवे ट्रैक के पास की आग पर पूरी तरह से नियंत्रण है। जबकि जंगलों में आग अभी भी है।
उधर, बरगढ़ थाना अंतर्गत बरगढ़ कस्बे के पास स्थित जंगलों में बुधवार की सुबह आग भड़क गई। इसके बाद से धू-धू कर जंगल जलने लगे। आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही है। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम लगी है। वही रानीपुर वन्य जीव बिहार में कुछ स्थानों पर आग है। वन विभाग डीएफओ कैलाश प्रकाश का कहना कि रानीपुर वन्य जीव बिहार की आग को नियंत्रण कर लिया गया है।