फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   fire in tulsi express train in chitrakoot

तुलसी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, 26 मिनट बाद दोबारा चली ट्रेन

Wed, 29 Jan 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
fire in tulsi express train in chitrakoot
मानिकपुर(चित्रकूट) में मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के मानिकपुर जंक्शन पहुंची तुलसी एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास की एक बोगी से अचानक धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। अफरातफरी के माहौल में यात्री कोच से उतरकर प्लेटफार्म पर आ गए। कुछ ही देर में आग बुझाने के यंत्रों से रेलवे कर्मचारियों ने लगभग आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया बताया गया कि एस-12 बोगी के शौचालय के नीचे वाले पहिये के ब्रेक शू जाम होने से आग लगी थी।
विज्ञापन

यह भी बताया गया कि किसी ने शौचालय में अपने कपड़ों में आग लगाकर रख दिया था। इसी का धुआं निकलने पर यात्री आग लगने की बात कह रहे हैं। यह हरकत किसने की है इसकी जांच की जा रही है। स्टेशन प्रबंधक ने पूरे मामले की रिपोर्ट उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद कार्यालय भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात लगभग आठ बजकर 26 मिनट पर 22130 डाउन इलाहाबाद से लोकमान्य तिलक को जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस जैसे ही मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो महज एक मिनट बाद ही एस-12 बोगी के यात्री चीख पुकार कर प्लेटफार्म पर उतरने लगे। इलाहाबाद से मलमाड मुंबई जा रहे अभय कुमार गुप्ता (सीट नंबर 79) व धर्मेश कुमार (सीट नंबर 75) ने बताया कि शौचालय के पास से तेज धुआं व आग की लपटें निकल रहंीं थीं। बोगी में आग लगने की संभावना पर सभी यात्री नीचे उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल एस-11 बोगी के यात्रियों का भी रहा। ट्रेन चालक डीके साहू व गार्ड पप्पू कुमार ने आला अफसरों व स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दी। जानकारी होते ही स्टेशन प्रबंधक अचल पांडेय, आरपीएफ प्रभारी टीएस परिहार व जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने फोर्स के साथ आकर यात्रियों को समझाया।
रेलवे कर्मचारी आग बुझाने वाले छह से अधिक सिलेंडर लेकर कर्मचारी बोगी में चढ़े और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। यह देखकर यात्रियो ंने राहत की सांस ली। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगा कि ब्रेक शू जाम होने से आग लगी होगी, लेकिन बाद में पता चला है कि किसी ने इस बोगी के शौचालय में कपड़े में आग लगाकर रख दिया था।

इसी कपड़े की आग का धुआं बाहर निकला तो यात्रियों में अफरातफरी मची। तत्काल आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया है। यह किसी ने शरारत की है, इसकी जानकारी की जा रही है। अफसरों को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed