{"_id":"57e01af04f1c1bf67ba824bc","slug":"film-will-be-shot-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में शुरू होगी फिल्म शूटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में शुरू होगी फिल्म शूटिंग
चित्रकूट
Updated Mon, 19 Sep 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में फिल्म प्रमोशन एंड फेसेलिटेशन कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में हुई। जिसमें धर्मनगरी में फिल्म शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
फिल्म प्रमोशन एंड फेसेलिटेशन कमेटी की अध्यक्ष / डीएम ने सोमवार को कलेेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में निर्माता कम्पनी फ्रेम टू फ्रेम इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड मुंबई द्वारा फिल्म ‘‘किस्सा एक बागी का’’ की शूटिंग के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
डीएम ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिये कि संबंधित निर्माता कंपनी से फिल्म की स्क्रिप्ट व फाइनल शेड्यूल जमा कराया जायेे ताकि जनपद के विभिन्न स्थानों में की जाने वाली शूटिंग के बारे में संबंधित विभागों से अनापत्ति प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में लिखित रूप से पत्र भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी मुख्य अग्निशमन, अवर संरक्षक पुरातत्वविद् से फिल्म की शूटिंग से संबंधित सूचना/दिशा निर्देश जिला सूचना अधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी ललित कुमार गिरि, प्रभारी अधिकारी मुख्य अग्निशमन यतींद्र नाथ उमराव, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद लाल चंद्र सरोज व सहायक पुरातत्वविद रजनीश सिंह उपस्थित रहे।