{"_id":"62ab6af2f8bfe60cf55df23e","slug":"fighting-during-worship-in-the-temple-nine-injured-chitrakoot-news-knp702715567","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पूजन के दौरान मारपीट, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में पूजन के दौरान मारपीट, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भरतकूप थाना अंतर्गत रसिन गांव में गुरुवार की शाम को मंदिर में पूजन कार्यक्रम के दौरान मारपीट हो गई। एक पक्ष ने मंदिर में पूजन करने से रोकने के आरोप लगाए तो दूसरे पक्ष ने बताया कि बच्चों के बीच विवाद के दौरान उनके साथ गाली गलौज व अभद्रता की गई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रसिन गांव निवासी मनोज कुमार रैदास ने बताया कि उनके परिवार के एक सदस्य की शादी हुई है। जिसमें गुरुवार को गांव के मंदिर में दूल्हा-दुल्हन पूजन के लिए गए थे। मंदिर में ही गांव के दादू त्रिपाठी परिवार के लोग आए और गाली गलौज कर अभद्रता करने लगे। आरोप लगाया कि पूजन कार्य में बाधा डालकर दूल्हा दुल्हन को भी अपशब्द कहे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों ओर से जमकर लाठियां चटकीं। जिसमें एक पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही भरतकूप थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता मय फोर्स पहुंचे। पुलिस को देखते ही कई लोग भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरे पक्ष के दादू त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को उनके परिवार के बच्चों के साथ बाइक खड़ी करने को लेकर मनोज कुमार रैदास के बच्चों से मारपीट हुई थी। इसी विवाद में गुरुवार को बात आगे बढ़ी और रास्ते में उनके परिजनों को मनोज पक्ष के लोगों ने फिर गाली दी जिससे विवाद बढ़ गया। सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।