फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Feeding of vaccination should be done on the portal daily

प्रतिदिन पोर्टल पर टीकाकरण की फीडिंग हो

Sun, 16 Jan 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Feeding of vaccination should be done on the portal daily
कोविड अस्पताल खोह में आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर बाहर निकलते प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह। स? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रमुख सचिव परिवहन व जनपद के नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने आक्सीजन प्लांट के अलावा टीकाकरण की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम व वैक्सीनेशन के संबंध में बैठक में सीएमओ से कहा कि मैनपावर एवं वैक्सीनेशन की कमी नहीं है। इसलिए शासन के निर्देशों के अनुरूप लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पोर्टल पर टीकाकरण की फीडिंग अवश्य होती रहे। शनिवार को बैठक में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि समय से दवाओं के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं, दवाओं की कोई कमी नहीं है। लगातार स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों को लगाकर जनपद के लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन का कार्य कराया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने कहा कि सेकंड डोज अधिक से अधिक लोगों को लगवाएं।
विज्ञापन

इसके पहले वैक्सीनेशन सेंटर चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी का निरीक्षण किया। आशा, आंगनबाड़ी से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। एमसीएच विंग खोह अस्पताल में आक्सीजन प्लांट समेत श्रीजी इंटरनेशनल कालेज खोह में चल रहे वैक्सीनेशन को भी देखा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed