फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fed up with manager's harassment, drank poison, admitted

Chitrakoot News: मैनेजर की प्रताड़ना से तंग आकर पीया जहर, भर्ती

Tue, 17 Dec 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fed up with manager's harassment, drank poison, admitted
चित्रकूट। शहर के एक मॉल में कार्यरत कर्मचारी ने मंगलवार की सुबह घर में जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि मॉल का मैनेजर उस पर खराब सामग्री बेचने का कई बार दबाव बनाया और न बेचने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी। इससे वह परेशान था।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पडरी गांव निवासी विनय तिवारी ने बताया कि वह 2021 से शहर के एक मॉल पर काम करता है। आरोप लगाया कि वहां का मैनेजर उस पर खराब व बची सामग्री को बेचने का दबाव बनाता है। कई माह से वह दबाव बना रहा था। यह सामग्री न बिकने पर नौकरी से भी निकालने की चेतावनी दी है। यह भी आरोप लगाया कि मैनेजर अन्य कर्मचारियों से ऐसा नहीं कहता था उसी को जानबूझकर परेशान करता था। इसी बात को लेकर वह कई दिनों से परेशान था। मंगलवार की सुबह जब नौकरी में जाने के लिए तैयार हुआ तो इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा फिनायल पीकर जान देने का प्रयास किया। कुछ देर में इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। उसने बताया कि अभी फिलहाल कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed