{"_id":"57b9e25d4f1c1bf654d4ef59","slug":"father-in-law-caught-in-the-river-current-scorched-law-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में करंट लगने से ससुर दामाद झुलसे, दामाद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में करंट लगने से ससुर दामाद झुलसे, दामाद की मौत
चित्रकूट
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफनाती यमुना में नाव से यात्रियाें को घाट किनारे उतारकर लौट रहे ससुर दामाद करंट लगने से झुलस गए। जिससेे नाव चला रहा दामाद नदी में गिर गया, रविवार सुबह उसका शव निकाला गया। उधर झुलसे ससुर को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कौशांबी के सरायंअकिल थाना क्षेत्र नंदाकापुरवा निवासी गुड्डू निषाद (25) पुत्र हुबलाल रक्षाबंधन के दिन अपनी पत्नी सीमा को लेकर ससुराल बराह कोटरा आया था। जानकारी के अनुसार शनिवार को वह ससुर रामकल्याण के साथ नाव चला रहा था। यमुना में बाढ़ आने के कारण ससुर दामाद नाव से यात्रियों को नदी पार करा रहे थे।
विज्ञापन
अंधेरा होने के बाद तीन यात्रियों को दूसरे घाट उतारकर लौटा तो गांव के पास पानी में डूबे विद्युत पोल को नहीं देख सका और तार की चपेट में आने से वह झुलस गया। नाव में बैठे उसके ससुर भी झुलस गए। इस बीच गुड्डू नदी में जा गिरा। यह देखकर आस पास के लोगों ने जाकर रामकल्याण को बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर पानी में डूबे गुड्डू की तलाश की जा रही थी। रविवार सुबह उसका शव नदी से निकाला गया। थानाध्यक्ष केशव वर्मा के अनुसार नाव चलाने वाले चप्पू में लोहा लगा होने के कारण गुड्डू को करंट लगा और वह नदी में गिर गया जबकि दूर बैठे होने के कारण रामकल्याण को मामूली करंट लगा। मृतक की शादी 2015 में हुई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।