फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Father dies in accident while going to collect daughter's wedding stuff

Chitrakoot News: बेटी की शादी का सामान लेने जा रहे पिता की हादसे में मौत

Fri, 26 Apr 2024 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Father dies in accident while going to collect daughter's wedding stuff
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाभामाफी गांव के पास ट्रक ने ओवरटेक के दौरान बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो चचेरे भाई गिरकर बेहोश हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया इसमें से एक की मौत हो गई। जिस व्यक्ति की मौत हुई उसकी पुत्री के विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। पिता कुछ सामग्री खरीदने बाजार आया था।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली के आनंदपुर मजरा छेछरिहा खुर्द निवासी सत्तीलाल वर्मा ने बताया कि बड़े भाई चुन्नीलाल वर्मा (40) की बेटी का विवाह कार्यक्रम गुरुवार को चल रहा था। घर पर बारात आने का इंतजार हो रहा था। इसी बीच चुन्नीलाल कुछ सामग्री खरीदने के लिए चचेरे भाई राजकरण (41) के साथ बाइक से भौंरी कस्बा जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भाभा माफी के पास बगल से तेजी से ट्रक निकला और साइड से बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चुन्नीलाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक राजकरण ने हेलमेट पहना था, लेकिन उसे भी गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, लेकिन जिस पुत्री का विवाह होना था उसे नहीं बताया गया। रात को सेमरिया जगन्नाथ वासी से बारात आई और शादी की सारी रस्में निभाई गईं। शुक्रवार की सुबह विदाई के बाद पुत्री व अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। चुन्नीलाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पत्नी रामकुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed