फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers worried over excessive consumption of vegetables in Chitrakoot

चित्रकूट में सब्जी की अधिक खपत न होने से किसान परेशान

Sat, 18 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried over excessive consumption of vegetables in Chitrakoot
ोटो नंबर- 2 आर- सब्जी की दुकान लगाकर सब्जी बेचते किसान - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लॉकडाउन से सब्जी की अधिक खपत न होने, दाम गिरने व उठान न होने से किसान परेशान हैं। गर्मी आने के कारण तैयार हो गई सब्जी भी खराब होने लगी है।
विज्ञापन

शहर से लगे आधा सैकड़ा गांवों में नदी किनारे रहने वाले किसान सब्जी खेतों तैयार करते हैं। जिसमें सीतापुर ग्रामीण, वनकट, डिलौरा, कपसेठी, व्यवहारा, भानपुर कलवारा, सिधौली आदि गांव है। इसके अलावा कई गांव में नलकूप जहां किसानों ने लगा रखा है वह भी सब्जी उगाते हैं। इस समय लॉकडाउन होने से सब्जी के दाम गिर गए है। सब्जी व्यापारी सब्जी का उठान भी नहीं कर रहे हैं। सीतापुर ग्रामीण के किसान राजकुमार, खुटहा गांव के प्रगतिशील किसान शिव प्रसाद शुक्ला ने बताया कि इस साल अच्छी बारिश होने से सब्जी का उत्पादन हुआ है। लॉकडाउन होने से समस्या खड़ी हो गई। सब्जी के दाम गिर गए है। जिससे तैयार फसल लेने को कोई तैयार भी नहीं है। तरौंहा के किसान रमेश द्विवेदी ने बताया कि टमाटर के तो हाल यह है उसको सड़क में फेंकना पड़ता है। इसी तरह से लौकी, कद्दू, व अन्य सब्जी को थोक सब्जी व्यापारी दस रुपये किलो ले जाते हैं। जिससे लागत भी नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed