{"_id":"62508beb4365cf3f8b6ea77d","slug":"farmers-staged-a-sit-in-to-implement-the-msp-act-chitrakoot-news-knp690139426","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी कानून लागू करने को किसानों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी कानून लागू करने को किसानों ने धरना दिया
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के जिला स्तरीय कार्यकर्ता। स
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने एमएसपी कानून लागू करने समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को तहसील परिसर मेें धरना देकर विरोध जताया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला, जो तहसील परिसर में पहुंचकर धरने में बदल गया। धरने में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने दिल्ली में धरना देने के दौरान वादा किया था कि अनाजों के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। एमएसपी कानून की गारंटी के लिए कानून लाया जाएगा। इसके बाद वादे से सरकार मुकर गई।
धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पूजा यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमेें एमएसपी गारंटी कानून लाने, अन्ना मवेशियों के लिए व्यवस्था करने, बनाई गई सड़कों की जांच कर कार्रवाई किए जाने, राशन व्यवस्था में सुधार लाने, चित्रकूट नगर पालिका के बढे़ क्षेत्र मेें विकास कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनियन के चित्रकूट जिले के जिलाध्यक्ष गज्जू प्रसाद फौजी, सचिव बृजराज सिंह, रामबहादुर सिंह, हरवंश सिंह, रामवीर सिंह, हरगोंविंद, मानकुमारी, मलिखान सिंह, सुरेश चंद्र वर्मा, रेशमा देवी, नंदनी राठौर व अर्जन मौजूद रहे।