फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers have to distribute fertilizer in the presence of police

पुलिस मौजूदगी में बांटनी पड़ रही किसानों को खाद

Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers have to distribute fertilizer in the presence of police
फोटो-1- शहर के गोदाम के पास खाद के लिए इंतजार करते किसान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सहकारी समितियों में हड़ताल होने से खाद वितरण के लिए बनाए गए 17 केंद्रों पर प्रशासन को पुलिस की मौजूदगी में खाद बंटवाना पड़ रहा है। इस बीच लाइन लगवाकर खाद वितरित कराने को लेकर पुलिस व किसानों में नोकझोंक भी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, कई केंद्रों पर किसानों को खाद के लिए लंबी लाइन में लगकर शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। नियमानुसार वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रबी की फसल की बुआई के बाद गेहूं, चना व अन्य फसलों में खाद की जरूरत है। सहकारी समितियों में हड़ताल से किसानों को खाद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। खाद के लिए किसानों को संबंधित केंद्रों पर सुबह से ही लाइन लगानी पड़ रही है। गल्ला मंडी स्थित इफ्को के गोदाम में गुरुवार को किसानों की अधिक भीड़ होने पर लाइन लगाने को लेकर पुलिस व किसानों में नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमोबेश यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों का भी है। जल्दी खाद लेने के लिए किसानों व केंद्र प्रभारियों के बीच कहासुनी होती रहती है। उधर, जिला कृषि विभाग के अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद है। किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed