फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers disappointed due to crop loss survey report not being made public

Chitrakoot News: फसलों के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक न होने से किसान निराश

Fri, 23 Feb 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed due to crop loss survey report not being made public
चित्रकूट। ओलावृष्टि और बारिश से फसलों के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक न करने से किसान निराश हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि सर्वे के नाम पर खानापूर्ति की गई है। सिर्फ बीमा कराने वाले किसानों का ही सर्वे किया गया है।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र सहित मानिकपुर क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि और बारिश से 500 हेक्टेयर से अधिक फसल नष्ट हो गई थी। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद कृषि विभाग ने सर्वे किया था। ओलावृष्टि से प्रभावित रसिन गांव के किसान गुरु प्रयाद, प्यारेलाल, श्याम बाबू, मनोज कुमार, नवल किशोर, महेश प्रसाद ने बताया कि सर्वे के नाम पर खानापूर्ति की गई है। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया था। उन्हीं की फसलों का सर्वे किया गया है। किसानों ने तहसील दिवस में नष्ट हुई फसल को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


ओलावृष्टि से प्रभावित गांव
ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में रसिन, रौली कल्याणपुर, गोंडा, शिवपाल का पुरवा, करवरिया पुरवा सहित मानिकपुर क्षेत्र के दो गांवों में भी ओलावृष्टि होने से फसल नष्ट हो गई थी। कृषि विभाग ने माना था कि नौ गांवों में ओलावृष्टि से फसलें नष्ट हुई हैं। भरतकूप क्षेत्र के गांवों में अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी फसलों का हो रहा सर्वे
उप कृषि निर्देशक राजकुमार का कहना कि कृषि विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे का कार्य किया है। बताया कि कृषि विभाग की तरफ सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया। रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। यह भी बताया कि ओलावृष्टि से नुकसान के सर्वे पर किसी तरह का पक्षपात नहीं हो रहा है। सिर्फ बीमा कराने वालों का ही नहीं बल्कि सभी खेतों का सर्वे कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed