फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer's body found in canal, suspected to have been hit by a vehicle

Chitrakoot News: नहर में मिला किसान का शव, वाहन की टक्कर लगने की आशंका

Sat, 21 Mar 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 21 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in canal, suspected to have been hit by a vehicle
फोटो- 20सीकेटीपी 16 रमेश चंद्र फाइल फोटो।
राजापुर/चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के भदेदू गांव के पास नहर में शुक्रवार को एक 50 वर्षीय किसान का शव मिला। परिजनों ने वाहन की टक्कर के बाद नहर में गिरने से मौत की आशंका जताई है। मृतक प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के पवरी गांव का निवासी था।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रमेश चंद्र बिंद के रूप में हुई। वह अपने चचेरे साले के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। बेटे सुजीत कुमार ने बताया कि पिता रमेश चंद्र अपनी मां गीता देवी को अमवा गांव में छोड़कर रात करीब आठ बजे बाइक से घर के लिए निकले थे। सुबह तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सुबह पुलिस से सूचना मिली कि भदेदू गांव के पास नहर में उनका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव निकाला और पहचान कराई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, जिससे रमेश चंद्र नहर में गिर गए। रात में किसी ने उन्हें देखा नहीं, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर के पानी में घुसकर शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान सुनिश्चित की। मृतक के बेटे सुजीत कुमार ने बताया कि उनके मामा की भी हाल ही में करंट लगने से मौत हुई थी। इस घटना के बाद से परिवार में गहरा शोक है और सभी का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed