फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers are not coming to sell paddy in purchasing centers and Galla Mandi

चित्रकूट: क्रय केंद्रों व गल्ला मंडी में धान बेचने नहीं आ रहे किसान

Sat, 24 Oct 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not coming to sell paddy in purchasing centers and Galla Mandi
गल्ला मंडी परिसर में धान खरीद केंद्र पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में सरकारी धान क्रय केंद्र खुल गए हैं, लेकिन इनमें सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं गल्ला मंडी में भी किसान धान बेचने नहीं आ रहे हैं। इस बारे में आढ़तियों का मानना है कि मौजूदा समय में अधिकतर अनाजों के दाम कम हैं। इसलिए किसान अभी धान अपने-अपने घरों में ही रखे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में आठ सरकारी धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। दो अन्य केंद्र 25 अक्तूबर से खोलने की योजना है। केंद्रों में धान की खरीद के लिए सरकारी रेट 1868 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके बाद भी इन केंद्रों में सन्नाटा छाया हुआ है। इसमें किसान मात्र ऑनलाइन ही पंजीयन करा रहे हैं।
विज्ञापन

गल्ला मंडी के आढ़ती गुलाब गुप्ता व राजेश केसरवानी ने बताया कि इस समय अधिकतर अनाजों के दाम गिरे हुए हैं। गेहूं पिछले साल 1900 रुपये क्विंटल बिकता था। इस साल 14 सौ रुपये में बिक रहा है। तिल पिछले साल नौ हजार रुपये क्विंटल बिका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सात हजार रुपये में बिक रहा है। इससे किसान डरा हुआ है, उनका मानना है कि सभी अनाजों के दाम कम हैं, इसलिए धान भी कम दामों में बिकेगा। इसीलिए किसान धान बेचने नहीं आ रहा है।

शहर के गल्लामंडी में विपणन शाखा से खुले धान केंद्र के प्रभारी इसरार अहमद ने बताया कि अभी एक भी किसान धान बेचने नहीं आया है। 90 किसानों ने पंजीकरण जरूर करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed