फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer standing in line for fertilizer fainted, chaos ensued

Chitrakoot News: खाद की लाइन में लगा किसान हुआ बेहोश, अफरा तफरी मची

Fri, 17 Nov 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 17 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmer standing in line for fertilizer fainted, chaos ensued
चित्रकूट। खाद के लिए किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को शहर के एक गोदाम के पास खाद के लिए लंबी लाइन में धक्का-मुक्की के बीच एक किसान बेहोश हो गया। वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसान को किनारे ले जाकर लिटाया। कुछ देर बाद उसे होश आया तो सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गल्ला मंडी कर्वी परिसर में स्थित इफ्को की खाद वितरण गोदाम में सुबह से किसानों की खाद लेने के लिए लंबी लाइन लगी थी। दोपहर बाद अचानक लाइन में लगे किसान आगे पीछे होने के लिए आपस में कहासुनी करने लगे। कुछ ने आरोप लगाया कि काउंटर से चहेतों को पहले खाद दी जा रही है। इसे लेकर हल्ला होने लगा। धक्का मुक्की के बीच छिपनी लोढ़वारा गांव निवासी किसान रामजी अचानक चिल्लाने लगा और बेहोश होकर गिर गया। किसी तरह उसे किनारे ले जाकर पानी के छींटे मारे तब उसे होश आया। इसके बाद खाद वितरण का काम रोक दिया गया। जिससे कई किसान बिना खाद लिए उदास होकर लौट गए।
विज्ञापन

इस संबध में इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि गोदाम में खाद का पर्याप्त भंडार है। पॉश मशीन से वितरण में कभी नेटवर्क की समस्या होती है तो ऐसे में वितरण में समय लगता है। किसानों को खुद पहले खाद लेने की जल्दी होती है। ऐसे में ही लगभग तीन बजे लाइन में लगे एक किसान को दम घुटने की स्थिति बनी और वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसका स्वास्थ्य सही हो गया। शुक्रवार को गोदाम में 584 बोरी खाद का स्टॉक था। जिसमें 120 का वितरण किया गया है। इस घटना के बाद खाद वितरण रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed