फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   farmer says it looks like that god is angry from us

किसान बोले, लगता है भगवान रूठ गए

Sun, 12 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sun, 12 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
farmer says it looks like that god is angry from us

ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसान बची खुची फसल के सहारे संकट से उबरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन शनिवार शाम आई आंधी और बारिश ने उसकी इस उम्मीद पर भी पानी फेर दिया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ये देख किसान आसमान में टकटकी लगाए रहे। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि अब बारिश न हो। लेकिन शाम करीब पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे खेतों में गेहूं काट रहा किसान मायूस हो गया। चना, अरहर आदि की मड़ाई भी जारी थी, वह भी बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया। किसानों ने कहा कि लगता है कि भगवान भी उनसे रूठ गए हैं।
विज्ञापन


 ऐसा लगता है कि इस बार एक भी दाना घर नहीं ले जा सकेंगे। अतिवृष्टि से गेहूं पहले ही पतला हो चुका है। ट्रैक्टर से मड़ाई होने पर गेहूं उड़ रहा है। अगर इसमें पानी लग गया तो ये सड़ जाएगा। वहीं मुख्यालय समेत अन्य जगह भी बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से किसान परेशान दिखे। राजापुर प्रतिनिधि के अनुसार, वहां भी आंधी और बारिश होने से किसानों को एक बार फिर तगड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिश्चंद्र पांडे चिल्लीराकस, महुआगांव के धर्मराज, कुसेली के रामराज, भदेहदू के बच्चा सिंह, खोंपा के रामनरेश सिंह, देवारी के रोशन सिंह, सुरवल के भोला आदि ने कहा कि तीस फीसदी गेहूं बचा था। वह भी गीला होने से न तो काटने लायक रह जाएगा और न मड़ाई लायक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed