{"_id":"5ab532434f1c1bea3f8b48cb","slug":"farmer-s-heart-attack-killed-by-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौटे किसान की हार्ट अटैक से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से लौटे किसान की हार्ट अटैक से मौत
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
किसान रामकृष्ण सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खेत से लौटे किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। किसान के परिजनों का दावा है कि खराब फसल और पुत्री के विवाह की चिंता के कारण हार्ट अटैक पड़ा है। परिजनों ने शुक्रवार सुबह किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाक्षेत्र के अनीपुर निवासी किसान रामकृष्ण सिंह (58) गुरुवार देर शाम को खेत से घर लौट रहा था। घर पहुंचते ही अचानक दिल का दौरा पड़ने से वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि की। रामकृष्ण के दो पुत्र तीन पुत्रियां हैं। सबसे छोटी पुत्री क ा विवाह इसी साल होना था। रामकृष्ण के पुत्र योगेंद्र सिंह ने दावा किया कि खराब फसल व पुत्री के विवाह की चिंता के कारण पिता को हार्ट अटैक पड़ा है। जिला पंचायत सदस्य जय राज सिंह ने कहा कि किसान का परिवार गरीब है उसे सरकारी मदद मिलनी चाहिए।