{"_id":"491d3600924dfc64651129c290ca1dbb","slug":"farmer-killed-with-sharp-weapons-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की धारदार हथियार से हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ थाना क्षेत्र के चितवार गांव के कुम्हारन का डेरा निवासी राम गोलावन
विज्ञापन
पाल (70) रोज की तरह शनिवार रात अपने खेतों की रखवाली के लिए डेरे में सोए
थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उसपर धारदार हथियार से हमला बोला। सोते
समय उसके गला, मुंह, पेट, हाथ पर कई वार किए गए।
रविवार सुबह राम गोलावन के नाती सोनू उन्हें जगाने खेत पहुंचा तो उसने जैसे ही रजाई हटाई तो चींख पड़ा। विस्तर पर खून देखकर वह भाग खड़ा हुआ। दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को घटना जानकारी दी। जब डेरे में परिजन पहुंचे तो देखा कि राम गोलावन की मौत हो चुकी थी।
हत्या की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया, सीओ बैजनाथ व थानाध्यक्ष शैल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पत्नी महरनिया देवी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
पता नहीं किसने उसके पति की हत्या की है। मृतक के पुत्र बुद्ध प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।