फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer killed in a four-wheeler collision on the highway

हाइवे पर चार पहिया वाहन से टकराए किसान की मौत

Fri, 08 May 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in a four-wheeler collision on the highway
मऊ (चित्रकूट)। मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव के पास हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने भाग रहे वाहन को चालक समेत पकड़ लिया है।
विज्ञापन

जोरवारा गांव निवासी किसान घनश्याम (45) शुक्रवार की दोपहर लालता रोड गया था। शाम को वह लौट रहा था। गांव के पेट्रोल पंप के पास सामने से आए चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक समेत घनश्याम छिटक गया। उसने हेलमेट पहना था लेकिन हेलमेट छिटक गया और वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

इस पर चालक वाहन लेकर भागने लगा। सूचना पर लालता रोड के पास ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उधर, घायल किसान को सीएचसी मऊ ला रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि परिजनों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed