फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer fills up 130 crores of people: Imperial

किसान 130 करोड़ लोगों का भरते हैं पेट: शाही

Thu, 14 Jun 2018 10:53 PM IST
किसान 130 करोड़ लोगों का भरते हैं पेट: शाही
किसान 130 करोड़ लोगों का भरते हैं पेट: शाही Updated Thu, 14 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट।  कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषक कल्याण अभियान 2018 के तहत कृषक प्रशिक्षण, मिनी किट्स, पौध वितरण कार्यक्रम में किसानों का दर्द जानने का प्रयास किया। प्रदेश सरकार की योजनाआें की जानकारी देकर अच्छा उत्पादन करने को प्रेरित किया। सरकार किसानों को हर योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। 
 सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत रेहुटियां में कृषि ंमंत्री ने कहा कि देश के भीतर 115 जिले हैं जो विकास की गति में पीछे छूट गये हैं। जिसमें चित्रकूट जनपद भी शामिल है। इस जनपद के कृषक कल्याण अभियान के तहत 25 गांव चयनित किये गये हैं। जिनमें सभी योजनाएं लागू कर विकास से जोड़ा जायेगा। किसान आज अपनी ताकत को भूल गया है। किसान पूरे भारत में 130 करोड़ लोगों का पेट भरते हैं।  प्रधानमंत्री चार वर्षों में किसान की आय दोगुनी कराने के लिए चिंतन कर रहे हैं। सभी अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं को गांव स्तर पर धरातल पर उतारें। गांव में पानी का संचय किया जाय। जिससे कि पानी की क्षमता को बढ़ावा मिले। पानी नहीं होगा तो पैदावार नहीं होगी। ओर पैदावार नहीं होगी तो आमदनी नहीं होगी। कम पानी वाली दलहन, तिलहन की फसलों को बढ़ावा दिया जाय। तकनीकी के कारण हम अपनी फसलों को बढ़ा सकते हैं उन्हीं फसलों का उत्पादन करें। आज इस गांव में 100 कृषकों को नि:शुल्क मिनी किट व पौध वितरण किया जा रहा है। स्प्रिंगकलर सेट के माध्यम से सिंचाई की जाय। सरकार ने उत्तर प्रदेश के 86 लाख लघु सीमांत कृषकों के मध्य 36 हजार करोड़ रुपये ऋण मोचन में देने का कार्य किया है। जनपद में 22 हजार 134 किसानों का कर्ज माफ  किया गया है। यह सरकार लोक कल्याणकारी सरकार है। 
विज्ञापन

    इसके पूर्व कृषि मंत्री ने सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, सदर विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, मऊ-मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम के 100 किसानों को मिनी किट व उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये पांच-पांच फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। उप निदेशक कृषि टीपी शाही ,जिला उद्यान अधिकारी डा. रमेश कुमार पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य ने अपने-अपने विभाग से संबन्धित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed