{"_id":"64cd49930552739a6402d2d4","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-train-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-768-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ़। प्रयागराज-मानिकपुर रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
बरगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि पिता उमाशंकर दुबे (75) लगभग दो साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की रात वह बिना बताए घर से निकल गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन भी की, लेकिन पता नहीं चला। बोझ रेलवे लाइन पर वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना बरगढ़ पुलिस को दी। उनके पांच पुत्रियां और तीन पुत्र हैं। पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।