फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Family uproar over woman's death during treatment

Chitrakoot News: इलाज के दौरान महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Fri, 09 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 09 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Family uproar over woman's death during treatment
मऊ(चित्रकूट)। नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के यमुना रोड निवासी विष्णु निषाद ने बताया कि उसकी पत्नी मखुनिया देवी (22) को पेट दर्द होने पर बुधवार को कस्बे में स्थित प्राइवेट अस्पताल जीवनदायनी लेकर गए। इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। महिला के जेठ राजपाल ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उनसे पांच हजार रुपये दो बार में जमा कराए गए। कई बार कहने के बाद भी डॉक्टर व स्टाफ सही इलाज नहीं कर रहेे थे। लापरवाही से ही महिला की मौत हुई है। इससे काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी मय फोर्स पहुंचे और परिजनों को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विवाद शांत हुआ। मृतका की शादी दो साल पूर्व हुई थी। उसका एक छह माह का पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई
प्राइवेट अस्पताल में मौजूद एलटी अखिलेश मौर्या ने बताया कि आरोप गलत हंै। महिला को पेटदर्द व गैस की समस्या थी। उसे पेन किलर दवा व इंजेक्शन दिया गया था। उसे बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहकर रेफर किया गया था।

इसी संबध में जीवनदायनी अस्पताल के प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि महिला को भर्ती नहीं किया गया। न कोई रुपया लिया गया। महिला की हालत देखकर मौजूद डॉक्टर व स्टाफ ने पेन किलर देकर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed