फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Family furore over maternal death

चित्रकूट: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Family furore over maternal death
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव की एक महिला की घर में प्रसव के दौरान हालत खराब होने पर परिजन उसे मऊ सीएचसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। हालांकि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि वह एक दिन पहले महिला को प्रसव के लिए छिवलहा स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने यह कहकर लौटा दिया, कि अभी प्रसव में समय है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव निवासी दिलीप रैदास ने बताया कि पत्नी सुनीता (30) को बीती शाम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गांव स्थित भारत हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र ले गए थे। वहां के स्टाफ ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए यह कहकर वापस कर दिया कि प्रसव में अभी समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिजन घर आ गए। रात में अचानक प्रसव पीड़ा होने पर महिला को निजी वाहन से सीएचसी मऊ लाते समय रास्ते में प्रसव हुआ। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। जब सीएचसी पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा काटा।

आरोप लगाया कि शाम को ही अगर केन्द्र में भर्ती किया होता तो घटना नहीं होती। इस मामले में मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. शेखर ने बताया कि महिला के शरीर में खून की कमी होने के कारण छिवलहा की एएनएम ने सीएचसी मऊ के लिए रेफर किया था। महिला के परिजन अस्पताल ले जाने की बजाए घर चले गए। तभी प्रसव होने के दौरान महिला की हालत खराब हुो गई, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed