फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Expressed opposition to shut up shop, slogan

दुकान बंद कर जताया विरोध, की नारेबाजी

Sat, 04 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 04 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to shut up shop, slogan
रामघाट में बंद पड़ी दुकानें - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह रामघाट के आसपास अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों से दुकानदारों की झड़प हो गई। दुकानदारों का कहना था कि एक बार चिन्हांकन करा दिया जाए। जिससे बार-बार यह समस्या न आए। विरोध में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने व्यापारियों का साथ देकर अधिकारियों की मनमानी का विरोध किया।

विज्ञापन


ज्येष्ठ अमावस्या रविवार को होने के कारण मंदाकिनी किनारे और रामघाट के दुकानदारों ने शनिवार को जैसे ही अपनी दुकानें सजानी शुरू की, तो प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आकर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने कहा कि अमावस्या के बाद चिन्हांकन कर दुुकान लगाने की सीमा तय कर दी जाए।
विज्ञापन


प्रशासन की टीम ने कहा कि मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं और रामघाट, मंदाकिनी किनारे ज्यादा भीड़ का दबाव रहता है। ऐसे में अतिक्रमण होने से दुर्घटनाओं की संभावना ज्यादा रहती है। दोनों पक्ष किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। अधिकारियों से दुकानदारों की झड़प भी हुई। आखिर में दुकानदारों ने विरोध जताते हुए सभी दुकानें बंद कर दीं। दुकानदारों ने रामघाट के दोनों गेट पर जंजीर लगाने का भी विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जानकारी होते ही नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया मौके पर पहुंची। नाराज दुकानदारों ने ज्ञापन देकर अतिक्रमण की सीमा तय करने की मांग की। पालिका अध्यक्ष ने भी दुकानदारों की मांग का समर्थन कर एडीएम से शिकायत की। इस मौके  पर पुनीत तिवारी, पवन कुमार, मनोज केशरवानी, अमर चंद्र, अवधेश मिश्रा, शुभम केशरवानी, ज्ञान प्रकाश, विक्रम कुमार, जानकी शरण, शिवम सोनी, फूलचंद्र गुप्ता, अमरनाथ व नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed