फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Expect bumper mango production due to timely flowering

Chitrakoot News: समय से बौर आने से आम की बंपर पैदावार की उम्मीद

Thu, 12 Mar 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 12 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Expect bumper mango production due to timely flowering
फोटो न- 12सीकेटीपी 02 शहर के डाक बंगला के पास बौर से लदा आम का पेड़। संवाद
चित्रकूट। जिले में इस साल आम की अच्छी पैदावार होने की संभावना जताई जा रही है। मार्च माह में आम के पेड़ों पर समय से बौर आ गई है, जिससे आसपास का वातावरण सुगंधित हो गया है। अनुकूल मौसम को देखते हुए किसान इस बार बंपर फसल की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन




जिले के कई किसानों ने आम के बगीचे लगाए हुए हैं। प्रगतिशील किसान योगेश जैन और रेवती रमण त्रिपाठी ने बताया कि इस साल आम की बौर समय से आई है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो आम की अच्छी पैदावार होगी। चित्रकूट जिले में कलमी, मालदहा सहित देशी आम की कई किस्में पैदा होती हैं। किसान इन्हें बाजार में बेचने का कार्य भी करते हैं।
विज्ञापन

गनीवा कृषि फार्म के वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि आम भारत में सबसे लोकप्रिय फलदार वृक्षों में से एक है। उनकी अच्छी पैदावार के लिए किस्म का सही चयन और उचित देखभाल करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आम की प्रमुख किस्में

भारत में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, तोतापरी, हिमसागर और मालदहा जैसी कई किस्में पाई जाती हैं। लंगड़ा आम अपनी विशिष्ट खुशबू और रसीलेपन के लिए प्रसिद्ध है। तोतापरी अपनी तोते की चोंच जैसी बनावट और खट्टे-मीठे स्वाद के कारण आसानी से पहचाना जाता है। दशहरी आम अपनी अधिक मिठास और रसीले स्वाद के लिए जाना जाता है।




बौर बचाने के लिए वैज्ञानिक सलाह

वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने आम की बौरों को झड़ने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने बताया कि कल्याणी फिक्स्ट अल्फा नेफ्थाइल एसिटिक एसिड को पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। यह छिड़काव बौर को गिरने से बचाने में मदद करता है, जिससे आम की फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है। उचित देखभाल से किसान बेहतर उपज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed