फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Exhibition Against Terrorism and Pakistan in Chitrakoot

चित्रकूट में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जारी रहा प्रदर्शन

Sat, 16 Feb 2019 11:37 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव चित्रकूट में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जारी रहा प्रदर्शन
चित्रकूट में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जारी रहा प्रदर्शन Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Sat, 16 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Exhibition Against Terrorism and Pakistan in Chitrakoot
फूंका - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए देश के जवानों को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भी पाकिस्तान देश और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जारी रहा। गल्ला व्यापारियों सहित कई संगठनों व कांग्रेस पार्टी ने पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके अलावा कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
शहर के गल्लामंडी से गल्ला व्यापारियों ने बाजार बंद कर जुलूस निकाला। शहर के ट्रैफिक चौराहे में पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस मौके पर गल्ला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, गुलाब गुप्ता, शिवकुमार सिंह, जानकी गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में पहाड़ी, राजापुर के गल्ला व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया। कांग्रेस पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष  नरवेश सचान के नेतृत्व में शहर में कैंडल मार्च निकाला। ट्रैफिक चौराहे पर पुतला दहन किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, नीरू गुप्ता, कन्हैया लाल, चुनवाद प्रसाद, भोला नामदेव, जितेंद्र सोनकर, दुर्गा प्रसाद, यमुना प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर पटेल तिराहे के पास श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल के संयोजक ओम प्रकाश चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामघाट में पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर बजरंग दल के सह संयोजक आशीष गुप्ता, सुमित सिंह, अंश गंगले, लवतिवारी आदि मौजूद रहे। मोदी मंच के कार्यकर्ताओं ने भी शोकसभा कर दुख जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय, रामप्रसाद, मंगली प्रसाद, धर्मेेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे। जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने दोपहर को दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रंद्धाजलि दी गई।
विज्ञापन

उधर राजापुर में कश्मीर में जवानों के ऊपर हुए हमले को लेकर हिंदु युवा वाहनी, सहित व्यापारियों ने कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर सुनील मिश्रा, संतोष जायसवाल, शिवम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed