Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   EVM demonstration center opened at the Collectorate

Chitrakoot News: कलक्ट्रेट में खुला ईवीएम प्रदर्शन केंद्र

Fri, 20 Nov 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
EVM demonstration center opened at the Collectorate
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव-2027 से पहले लोगों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाने को जिले में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र शुरू किए गए हैं। कलक्ट्रेट के साथ ही कर्वी और मऊ तहसील में भी केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)/ नोडल अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट स्वप्निल यादव ने बताया कि यह केंद्र आज से शुरू होकर चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक हर कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलक्ट्रेट स्थित केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसके बाद दलों के प्रतिनिधियों और आम लोगों ने ईवीएम से वोट डालकर मशीन की प्रक्रिया को समझा और वीवीपैट की शुचिता पर संतोष जताया। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार प्रदर्शन केंद्र पर जाकर ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया की जानकारी लें और स्वयं वोट डालकर संतुष्ट हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटरों के लिए चार दिन लगेंगे विशेष कैंप
चित्रकूट। नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन के लिए जिले में चार विशेष अभियान दिवस मनाए जाएंगे। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर कैंप लगेंगे। यह पुनरीक्षण एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर हो रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि कैंप में पदाभिहित अधिकारी और बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। उनके पास फार्म-6, 7, 8 और 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य सूची पर्याप्त संख्या में रहेगी। हर केंद्र पर हेल्प डेस्क बनेगी, जो फार्म भरने में मदद करेगी।
उन्होंने बताया कि सभी फार्मों का सुव्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाएगा। मतदाता कैंप में आते समय अपनी नई फोटो, जन्म तिथि और निवास प्रमाण की स्व-प्रमाणित छायाप्रति साथ लाएं। परिवार के किसी सदस्य का वोटर कार्ड नंबर हो तो वह भी साथ लाएं।

उधर, प्रचार के लिए शहर में रिक्शों पर लाउडस्पीकर और गांवों में डुगडुगी बजाई जाएगी। राजनीतिक दलों के बीएलए, प्रधानों और वॉलिंटियरों से भी सहयोग लिया जाएगा। एसडीएम 10 प्रतिशत, तहसीलदार 50-50 और नायब तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ व सीडीपीओ 20-20 बूथों का निरीक्षण कर आख्या ईआरओ को देंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed