{"_id":"684094767e90dc1c11092737","slug":"every-worker-should-put-the-party-flag-at-his-home-chitrakoot-news-c-215-sknp1043-116588-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हर कार्यकर्ता अपने घर पर लगाए पार्टी का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हर कार्यकर्ता अपने घर पर लगाए पार्टी का झंडा
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शंकर बाजार स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी और ब्लाॅक संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। निर्देश दिए कि हर कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाए।
जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि जिला कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। जिले के पांचों ब्लाकों में नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा जरूर लगाएं। पीसीसी से सदस्य रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कांग्रेस पार्टी का संगठन गांव के हर बूथ में तैयार किया जा रहा है। इस कार्य में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का सहयोग कर रहे हैं।
सत्येंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं एवं मुद्दों को लेकर प्रत्येक ब्लाॅकों में विरोध प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा। विजयमणि त्रिपाठी ने कहा कि गांवों में मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिला समन्वयक आदित्य स्वरूप पांडे, राकेश वर्मा, अनिल गुप्ता, रामकुमार वर्मा, सविता पाल कामता प्रसाद द्विवेदी, यमुना शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, मेहंदी हसन, जगजाहिर सिंह पटेल, हरिओम पांडेय, अरुण गुप्ता व भोला नामदेव भी मौजूद रहे।