फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Every class is troubled by inflation

मंहगाई से हर वर्ग परेशान

Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Every class is troubled by inflation
चित्रकूट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रंजना पांडेय की मौजूदगी में रामनगर ब्लाक के रामपुर न्याय पंचायत की बैठक रामाकोल में हुई। इस दौरान न्याय पंचायत कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष श्रीमती पांडेय ने कहा कि महंगाई से किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूर, आम जनता परेशान है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान आंदोलनरत हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार सुनने को तैयार नहीं। ऐसे में सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को गांव-गांव में मजबूत करने का काम करें। बैठक के उपरांत दवाई किट बांटी गई। रामपुर न्याय पंचायत के अध्यक्ष राजेश कुमार ने न्याय पंचायत कमेटी का गठन किया। जिसमें उपाध्यक्ष राम सुमेर पाल, छेदी लाल, श्यामलाल, महामंत्री बबलू केसरवानी, सुरेश वर्मा बनाए गए। ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर खंगार ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान कामता प्रसाद, बांधी जिला सचिव बिंदा देवी, छोटू, रंगनाथ मिश्रा, रमणिया, सखियां, माया, मालती, शंभू, शिव कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed