फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Every character and chaupai of Ramayana is inspirational

रामायण का हर पात्र व चौपाई प्रेरणादायक

Sun, 27 Mar 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Every character and chaupai of Ramayana is inspirational
फोटो-14- कथा सुनाते मानसवक्ता मुरलीधर महराज। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रामायण मेला परिसर सीतापुर में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन मानस वक्ता मुरलीधर महराज ने अयोध्या कांड में वर्णित भगवान राम के वनगमन के प्रसंग के तहत कैकई चरित्र, राजा दशरथ के देव लोक गमन का मार्मिक वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन हर परिस्थितियों का सकारात्मक सोच के साथ मुकाबला करने की प्रेरणा देता है। रामायण का हर एक पात्र, प्रत्येक चौपाई प्रेरणादायक है। शनिवार को श्रीराम कथा में मानस वक्ता ने कहा कि भगवान राम जब तक अयोध्या में रहे तब तक दशरथ नंदन राम कहलाए, पर जब पिता की आज्ञा से वन गमन को गए तब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कहलाए।
विज्ञापन

भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में बन रहे मंदिर के निर्माण पर शासन को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर से पहले हर व्यक्ति के हृदय में राम का होना बहुत जरूरी है। इस दौरान भागवताचार्य सिद्धार्थ पयासी, चंद्रकला रमेश चंद्र मनिहार, विजय महाजन, नीलम महाजन, विष्णु गोयल, डा. चंदा शर्मा, शिवकुमार कंसल, सुमेर सिंह राजपुरोहित सहित भक्तगण मौजूद रहे।

फोटो-15- कथा श्रवण करते भक्तगण।

फोटो-15- कथा श्रवण करते भक्तगण।- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed