फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Even after 48 hours, there is power crisis in more than four hundred villages.

Chitrakoot News: 48 घंटे के बाद भी चार सौ से अधिक गांवों में बिजली संकट

Sun, 31 May 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours, there is power crisis in more than four hundred villages.
चित्रकूट/राजापुर/मानिकपुर/खोही/शिवरामपुर। दो दिन पूर्व आई तेज आंधी-बारिश के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी। राजापुर, मानिकपुर, शिवरामपुर और खोही क्षेत्र के चार सौ से अधिक गांवों में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। गर्मी के बीच लोग बिजली के साथ-साथ पेयजल संकट से भी जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक प्रभावित राजापुर क्षेत्र है। जहां करीब 170 गांवों में बिजली गुल है। वहीं मानिकपुर तहसील के मारकुंडी, इटवा डुडैला, बम्भिया, टिकरिया सहित 50 से अधिक गांवों में लगातार 48 घंटे से आपूर्ति ठप है। शिवरामपुर और खोही क्षेत्र में भी हालात गंभीर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से पानी की मोटरें भी बंद पड़ी हैं। इससे पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। कई गांवों में टंकियां खाली हो चुकी हैं और हैंडपंपों पर भीड़ लगी हुई है। शिवरामपुर के लोगों का आरोप है कि बिजली कभी दो मिनट तो कभी पांच मिनट के लिए आती है और फिर घंटों गायब हो जाती है। शुक्रवार रात पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों और जेई को फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं हो रही है, जबकि व्हाट्सएप पर शिकायत भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोही और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी 36 घंटे से अधिक समय से बिजली न होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। मोबाइल फोन, इन्वर्टर और अन्य आवश्यक उपकरण बंद पड़े हैं। रात में उमस और गर्मी के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बाद भी अब तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई है और न ही विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि गांवों के रास्ते में टूटे खंभे को ठीक कराकर लाइन सुधारी जा रही है। एक- दो दिन में सभी गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed