फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Entry of heavy vehicles prohibited in Karvi city on Shani Amavasya

Chitrakoot News: शनि अमावस्या पर कर्वी नगर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

Fri, 15 May 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 15 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles prohibited in Karvi city on Shani Amavasya
चित्रकूट। शनि अमावस्या मेले के मद्देनजर कर्वी नगर क्षेत्र में भारी और मध्यम माल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह रोक 15 मई की सुबह 5:30 बजे से 17 मई की मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन




प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। आपातकालीन और आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी माल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार के एंट्री पास भी निरस्त कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेले के बाद भी यातायात सुचारु रखने के लिए प्रतिबंध जारी रहेगा। 18 मई से अगले 30 दिनों तक या नए आदेश आने तक कर्वी नगर में माल वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसका उद्देश्य शहर में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखना है।
विज्ञापन




इन मार्गों पर तय समय तक रहेगी नो-एंट्री



लोढ़वारा मोड़ राजापुर मार्ग पर सुबह 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक, रेहुटिया प्रयागराज सड़क और खोह पुलिस लाइन तिराहा मानिकपुर सड़क पर सुबह 5:30 बजे से रात 10 बजे तक, शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर सतना सड़क पर रात 10:30 बजे तक व बेड़ी पुलिया बांदा सड़क पर रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह 5:30 बजे से पहले नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर चुके भारी वाहन हर हाल में सुबह छह बजे तक शहर से बाहर निकल जाएंगे। वहीं विवाह, धार्मिक आयोजन, शोभायात्रा या राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान जरूरत पड़ने पर नो-एंट्री समय में बदलाव भी किया जा सकता है।



भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग



प्रयागराज, कौशांबी, बांदा और सतना की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए प्रशासन ने अलग-अलग डायवर्जन मार्ग निर्धारित किए हैं। प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहन बोड़ी पोखरी, सरैंया, मानिकपुर तिराहा और मारकुंडी होते हुए सतना भेजे जाएंगे। वहीं बांदा की ओर से आने वाले वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बदौसा-ओरन मार्ग होते हुए विभिन्न मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।




हल्के वाहनों के लिए मार्ग



दो पहिया व चार पहिया हल्के वाहनों के लिए भी डायवर्जन योजना लागू किया गया है। बेड़ी पुलिया से जानकीकुंड और सतना की ओर जाने वाले वाहन मंदाकिनी नदी पुल, धनुष चौराहा और एलआईसी तिराहा होते हुए सोनेपुर सड़क से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed