फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Encroachment on the court road leads to jam

कचहरी मार्ग पर अतिक्रमण से लगता जाम

Wed, 27 Apr 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on the court road leads to jam
फोटो-4-शहर के कचहरी व बैंक आने जाने वाला प्रमुख सकरा मार्ग। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर में स्थित कचहरी के प्रमुख गेट के पास बाजार में अतिक्रमण होने से अक्सर जाम लगता है। बैंक भी इसी रास्ते पर होने से ग्राहकों के वाहन सड़क पर खडे़ होते हैं। इसी मार्ग पर कई बार टप्पेबाजी की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर के नई बाजार स्थित कचहरी परिसर के पास ही शहर का प्रमुख बाजार भी है। इसी स्थान के पास कचहरी आने जाने के लिए प्रमुख गेट बना हुआ है। कई दुकानदारों ने रास्ते में ही सामान रख लिया है। बाइकें भी खड़ी रहती हैं। ओवरब्रिज भी बना हुआ है। अतिक्रमण होने से जाम भी लग जाता है। मजबूरी में अधिवक्ताओं को दूसरे गेट से जाने को मजबूर होना पड़ा है। अधिवक्ता राजेश सिंह चौहान, सीता राम सिंह खंगार ने बताया कि कचहरी गेट के सामने से कर्वी पहाड़ी मार्ग है। इसी मार्ग से होते हुए अधिवक्ता व फरियादी कचहरी परिसर जाते हैं। अतिक्रमण के चलते आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील ने कहा कि कई बार दुकानदारों को समझाया गया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है। वाहन चालक भी बेतरतीब सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं। जल्द ही यहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed